विराट कोहली ने छोड़ा धोनी को पीछे, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन अपने नाम कर लिए हैं। इस मामले में विराट ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। ओवरऑल विराट अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं और इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के फैफ डु प्लेसी और न्यूजाल न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। विराट ने हैमिल्टन के सेडन पार्क पर तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली ।विराट के खाते में कप्तान के तौर पर अब 1126 रन हो गए हैं। डुप्लेसी ने कप्तान के तौर पर 1273 टी20 इंटरनेशनल रन ब बनाए हैं, जबकि विलियमसन ने कप्तान के तौर पर 1148 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के खाते में 1112 रन हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में जैसे ही 25वां रन बनाया वो धोनी से आगे निकल गए। विराट ने कप्तान के तौर पर 36वां मैच खेला। उन्होंने इस दौरान 37.06 की औसत और 122.60 स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से आठ 50+ स्कोर निकल चुके हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाकर न्यूज बनाकर न्यूजीलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 40 गेंद पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से ये रन बनाएभारत सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है।